लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों से जुड़ी घटना तूल पकड़ती जा रही है। प्रदेश भर के एनएचएम कर्मियों में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का आरोप है कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार ने समय-समय पर एनएचएम कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए। लेकिन प्रदेश में उसे लागू करने में अफसर आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में राज्यों को नियमित पदों का सृजन कर संविदा कर्मियों के समायोजन का सुझाव दिया गया था। वर्ष 2016 में वेतन सुधार के लिए हर साल तीन प्रतिशत अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया। वर्ष 2018 में सामूहिक बीमा के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.