मऊ, मई 11 -- मऊ। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने बकाया मानदेय नहीं मिलने से उत्पन्न आर्थिक संकट को लेकर सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता को पत्रक सौंपे। एनएचएम संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय और महामंत्री आशुतोष राय के नेतृत्व ने एनएचएम कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिला। बताया गया कि विगत दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ.राजेंद्र नाथ, रोली सिंह कंचन वर्मा ,रीमा मौर्य , गुड्डी पटेल ,संजू,राकेश कुमार ,शैलेन्द्र कुमार ,संत कुमार , रविशंकर ओझा, डॉ अशफाक अहमद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वेतन को एनएचएम कर्मियों का सीएमओ आफिस पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- मानदेय ना मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों में आक्रोश यह भी पढ़ें- बकाया भ...