हाथरस, मई 22 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व मे आह्वान पर बकाया मानदेय की मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद अब संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व चेतावनी के मुताबिक तीन दिन के कार्य बहिष्कार के बाद गुरुवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिल के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर बकाया मानदेय की मांग को लेकर धरना दिया। बकाया मानदेय की मांग को लेकर गुरुवार को बागला संयुक्त जिला अस्पताल और जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों को अभीतक मार्च एवं अप्रैल माह 2026 का मानदेय तक प...