एनएचएम कर्मियों ने किया शीघ्र वेतन भुगतान की मांग
रांची, मई 31 -- रांची। राज्य के एनएचएम कर्मियों को पिछले चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वेतन समय पर नहीं मिलने से कर्मी काफी परेशान हैं और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द सभी चार महीने के बकाए वेतन के भुगतान करने की मांग की है। कर्मियों ने दस साल से अधिक वर्ष या उससे अधिक सेवा दे चुके कर्मियों को स्थायी करने की भी मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एनएचएम में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट अकाउंट ऑफिसर मनमानी कर रहे हैं, उसपर मिशन निदेशक की ओर से जांच कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.