देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। एनएचएम कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। मार्च,अप्रैल में अब तक वेतन नहीं मिला है। बजट के अभाव में जिले में तैनात है 1100 एनएचएम कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। जिससे लगन के समय में कर्मी काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मुख्य चिकित्स अधिकारी कार्यालय से लेकर टीबी, एड्स विभाग एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में डाक्टर,एएनएम, सीएचओ, डाटा आपरेटर की सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मा आरोग्य मंदिरों पर तैनाती है। जिला स्तर पर डीपीएम, डीसीपीएम, जिला लेखा प्रबंधक भी तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में संविदा पर तैनात एनएचएम कर्मियों की अहम भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- सहायक अध्यापकों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्ष स...