लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ, संवाददाता। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र. ने एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने और बजट जारी न होने पर चिंता जताई है। संगठन ने इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जल्द समस्याओं का समाधान की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि वेतन में देरी और बजट की अनिश्चितता से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर जन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। केंद्र सरकार के नौ दिसंबर के निर्देशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में समान कार्य करने वाले कर्मचारियों के बीच वेतन विसंगति की समस्या बनी हुई है। संगठन ने एक समान वेतन संरचना लागू करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...