धनबाद, मार्च 15 -- चिकित्सा संघ के महामंत्री संजूत सहाय ने जिलास्तरीय एनएचएम कर्मियों की वार्षिक मानदेय वृद्धि के वर्क अप्रेजल में धनबाद और झरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों के मार्किंग में अवमूल्यन को गंभीर मामला बताया है। इससे प्रभावित कर्मी वार्षिक मानदेय वृद्धि के लाभ से वंचित हो सकते हैं। सहाय ने शनिवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ सिविल सर्जन धनबाद आलोक विश्वकर्मा से मुलाकात की और मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि इस गड़बड़ी में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और सभी प्रभावित कर्मियों का पुनः वर्क अप्रेजल कर उनके मानदेय में वृद्धि सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसको लेकर उनके द्वारा सिविल सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.