मुरादाबाद, मई 12 -- ढाई महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते परेशान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तद्भावधान में कर्मचारी मंगलवार को उप चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास सिंह से मिले और अपना ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने 20 तारीख तक वेतन नहीं मिलने पर 21 से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। इजिला अध्यक्ष अजीजुर रहीम, जिला महामंत्री विपिन भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह, डॉ. जगवीर सिंह, अतरपाल सिंह, निर्मल प्रताप सिंघल, अमित गुप्ता, सुषमा बडोला, डॉ. पीतांबर सिंह, अरुण, अंकित शर्मा, शुभम वर्मा, प्रदीप, शकील, रोहन, सचिन, विमल शर्मा, युनुस अली, नमित, गुलनवाज़, रवि गौतम, संजीव ठाकुर, अनुराग चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, निहाल खान, अतुल जीत स...