धनबाद, जून 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। वेतन भुगतान नहीं होने के कारण समस्याओं से जूझ रहे राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर। जल्द उनका मानदेय और प्रोत्साहन राशि उनके खाते में आ जाएगी। इसके लिए एनएचएम के वित्त निदेशक ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में एसएनएम-स्पर्श प्लेटफॉर्म के माध्यम से आधार आधारित डीबीटी भुगतान प्रणाली तकनीकी समस्याओं के कारण सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। इससे मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान में विलंब हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए तकनीकी समस्या के समाधान तक लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान अकाउंट बेस्ड सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों को 20 जून तक वेतन भुगतान का मिला...