बागपत, अप्रैल 29 -- बागपत। जिला अस्पताल से लेकर शहर और गांव के सरकारी अस्पतालों में तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैनात कर्मचारी इन दिनों परेशान हैं। अप्रैल भी समाप्त होने को है, लेकिन इनका मार्च का मानदेय भी नहीं आया है। करीब 800 से अधिक एनएचएम संविदा कर्मी के घर का बजट बिगड़ गया हैं। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक्स-रे टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट जैसे 800 से अधिक कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समेत दर्जनों योजनाओं में एनएचएम के संविदा पर डॉक्टर-कर्मचारी तैनात हैं। यह भी पढ़ें- आठ महीने से नहीं मिला जेएसवाई का...