एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी
बरेली, सितम्बर 25 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी है। गुरुवार को कर्मचारियों ने एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित से मुलाकात कर वेतन भुगतान जल्द कराने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.