अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचआई की अयोध्या शाखा ने अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग सं-330 ए फोरलेन सड़क परियोजना से प्रभावित किसानों के लिये लगभग 18 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की है। यह भुगतान पिछले एक वर्ष से धन की कमी के कारण लंबित था। मुआवजा मिल्कीपुर तहसील के 33 गांवों के उन किसानों के लिए जारी की गई है जिनकी भूमि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई थी। वर्ष 2018 से कई किसानों को उनकी भूमि का भुगतान नहीं मिल सका था। अब धनराशि उपलब्ध होने के बाद विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की देखरेख में मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन काश्तकारों का नाम खतौनी में दर्ज है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सीधे भुगतान किया जा रहा है,उनके खाते में सीधा धनराशि जाएगी। जिन किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.