लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत एनएचआईटी प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैगलगंज स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में एक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 8 तक में पढ़ने वाले 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। कला प्रतियोगिता में यातायात से सम्बंधित स्लोगन, संकेतांक आदि का चित्र बनाकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाले बच्चों को एनएचआईटी की टीम के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्लाजा मैनेजर रामू सिंह ने बच्चों को यातायात के नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेफ्टी इंचार्ज मासूम रजा ने बच्चों को यात...