एनएचएआई को नाले की सफाई कर अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश
गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। आगामी मॉनसून सीजन में शहर में जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा की। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि पिछले वर्षों के मॉनसून अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एडीसी ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरफेस नाले की मॉनसून से पहले सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पूर्व में जलभराव की स्थिति बनी थी, वहां पर्याप्त संख्या में निकासी पंप लगाए जाएं। साथ ही जिन स्थानों पर पंपों की क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.