कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर नगर के पूर्वी बाईपास स्थित प्रस्तावित मेजर जंक्शन वाली जगह पर शुक्रवार दोपहर एक बार फिर सडक़ हादसा हो गया। गुरसहायगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक का अगला पहिया ट्रक के नीचे आ गया। ग्राम नगला नुनार निवासी अरविंद कुमार शाक्य ने बताया कि वह बाइक से हाईवे पार कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। रोकने की आवाज लगाने के बावजूद ट्रक नहीं रुका। अरविंद ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह क्षेत्र लंबे समय से हादसों का गढ़ बना हुआ है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रस्तावित मेजर जंक्शन का निर्माण नहीं हो पाया है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां पल-पल जाम लगता है और छोटी-छोटी लापरवाही ब...