वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। एनएचएआई के लेटरहेड और अधिकारियों के हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार की शिकायत पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। तहरीर में बताया गया कि किसी व्यक्ति ने प्राधिकरण के अध्यक्ष, महाप्रबंधक (एचआर/एडमिन) और परियोजना कार्यालय के नाम से फर्जी पत्र जारी कर कुछ लोगों को नौकरी देने की बात कही है। इन फर्जी पत्रों के माध्यम से कुछ व्यक्तियों को वाराणसी स्थित प्राधिकरण के परियोजना कार्यालय में नियुक्ति देने का दावा किया गया है, जबकि प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी की ओर से इस प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। न ही किसी को इसके लिए अधिकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.