नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के लिए नई सुरक्षा प्रणाली लागू करने जा रही है। इसमें सफर के दौरान वाहन चालकों को उनके मोबाइल फोन पर ब्लैक स्पॉट, कोहरे, तीव्र मोड़, संकरे पुल-सड़क और खराब मौसम की अग्रिम चेतावनी मिल जाएगी। यह कहा जा सकता है कि मोबाइल फोन एक रक्षा गार्ड की तरह काम करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसको लेकर रिलायंस जियो के साथ समझौता किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम आसान और तेज है। इसके लिए हाईवे पर अतिरिक्त बुनियादी ढांचा खड़ा करने की जरूरत नहीं है। यह सिस्टम जियो के मौजूदा 4जी और 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई हाईवे पर मौजूद सभी खतरे वाले स्थानों जैसे- बार-बार होने वाली दुर्घटना वाली जगहें (ब्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.