बरेली, जुलाई 10 -- फतेहगंज पूर्वी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने दूसरे दिन सड़क किनारे के अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को खाली कराया।  परियोजना निदेशक नवरत्न के निर्देशन में टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटवाया। टीम ने सड़क किनारे रखे गए निर्माण सामग्री, टिन शेड, अस्थायी दुकानों, यूरिया पंप और अन्य अवरोधों को हटाकर राजमार्ग की भूमि को खाली कराया। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...