उरई, मई 23 -- कालपी। संवाददाता पुराने यमुना पुल में तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के लिए एनएचएआई द्वारा लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। शुक्रवार दोपहर से भारी वाहनों को नए पुल से निकालने के लिए दुर्गा मंदिर पर डिवाइडर काटकर रूट बदला गया था, लेकिन एक ही पुल से आवाजाही के कारण रात होते-होते हाईवे पर एक किमी लंबा जाम लग गया।शुक्रवार देर रात हालात इतने बिगड़ गए कि जोल्हूपुर से चौरा बाजार तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से निजात दिलाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को भारी वाहनों के लिए पुराना पुल फिर से खोलना पड़ा। इसके बाद शनिवार सुबह तक यातायात सामान्य हो सका। लेकिन एनएचएआई ने सुबह होते ही फिर से डायवर्जन लागू कर पुराने पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। परियोजना प्रबंधक उत्तम सिंह के अनुसार पुराने पुल क...