रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी में जेंडर इक्वालिटी, डाइवर्सिटी और समावेशिता को बढ़ावा देने के प्रयासों को और मजबूती मिली है। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी) के स्पेशल मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने संस्थान का दौरा कर कैंपस में मानवाधिकारों और जेंडर इक्वालिटी से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया। संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत ने उनका स्वागत किया। एनएचआरसी के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली को गहराई से समझने के लिए छात्रों, स्टाफ और फैकल्टी मेंबर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। निदेशक ने इस अवसर पर कहा कि डाइवर्सिटी, इंक्लूसिविटी और इक्विटी का पालन करना वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...