नोएडा, नवम्बर 26 -- नोइडा। नोइडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सेक्टर-119 और सेक्टर-120 में बिगड़ती स्वच्छता के साथ ही यातायात स्थिति का मुददा उठाया है। फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघन ने बताया कि अनधिकृत खाद्य विक्रेताओं और दोनों सेक्टरों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर कूड़े के संचय की बढ़ती समस्या का मुददा उठाते हुए समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि बड़े कूड़ा डंप यार्ड और विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण के कारण सड़क के दोनों ओर पैदल चलना लगभग असंभव हो गया है। इससे यातायात जाम भी हो रहा है, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्राधिकरण से मांग है कि संबंधित समस्या का संज्ञान लेकर समाधान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.