बरेली, जून 29 -- पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक के इज्जतनगर मंडल में निरीक्षण के दौरान एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। महाप्रबंधक से कर्मचारी समस्याओं पर सकारात्मक वार्ता हुई। मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर महाप्रबंधक का स्वागत किया। महाप्रबंधक को बताया, महिला कर्मचारियों का विभाग परिवर्तन किया जाये। ट्रैक मेंटेनेंस एवं लोको पायलट विभाग की महिला कर्मचारियों सहित कठिन श्रेणी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के विभाग परिवर्तन के लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। संरक्षा कोटि के संवर्गों का जॉब एनालिसिस: ट्रैक मेंटेनर्स, लोको पायलट्स, पॉइंट्समैन, स्टेशन मास्टर, गेटमैन एवं वाणिज्य संवर्ग का जॉब एनालिसिस समय से कराकर 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर को 8 घंटे किया ...