वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को वाराणसी आए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) मनोज कुमार से मुलाकात की। मंडल मंत्री एनबी सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वाराणसी मंडल के ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने इनका जल्दी ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में चंद्रशेखर सिंह, शशिकांत यादव, प्रियरंजन सिंह, रमेश मीणा, प्रतीक शर्मा, अमित सिंह, हैदर रजा, अनुराग श्रीवास्तव, प्रवीण, अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स समिति की बैठक रविवार को लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...