वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी। स्वच्छता पखवाड़ा में पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के प्रमुख स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान चलाया गया। प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग एरिया की सफाई की गई। फर्श तथा अन्य सतहों पर जमी धूल, गंदगी और अशुद्धियों को हटाने के लिए डीप स्क्रबिंग तथा प्रेशर वॉशिंग की गई। प्लेटफॉर्म के आसपास स्थित नालियों और ड्रेनेज प्वाइंट्स की भी सफाई की गई। नालियों से कचरा एवं अन्य अवरोध हटाकर डी-सिल्टिंग की गई, जिससे जलनिकासी सुचारु बनी रहे तथा जल-जमाव की समस्या को रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...