भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में चार सेमेस्टर के बाद नॉट फॉर प्रमोशन (एनईपी) लागू करने का छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने विरोध किया है। साथ ही बिना स्पष्ट गाइडलाइन के इंटर्नशिप शुरू कराने पर भी आपत्ति जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने कहा कि विवि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। संगठन ने नियम को तत्काल प्रभाव से वापस लेने, केवल नए सत्र में लागू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो आंदोलन शुरू होगा। मांग करने वालों में विवि कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा, मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष ह्रषिकेश प्रकाश, टीएनबी कॉलेज महासचिव रमन राठौड़, बिट्टू कुमार, नवल कुमार, आर्यन झा, मोहित झा, अभिनंदन कुमार, शुभम कुमार, प्रिंस कुमार आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...