हापुड़, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश मेरठ प्रांत की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज मेरठ में संपन्न हुई। इसमें हापुड़ के अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र, प्रदेश मंत्री डॉ.अनिल कुमार सहित मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद मंडल के उच्च शिक्षा के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि मेरठ प्रांत मे संगठन का विस्तार किया जाएगा। बैठक में शामिल हापुड़ जनपद से डॉ. सुबोध शर्मा ने एनईपी में आ रही परेशानियां, शिक्षकों की अनेक समस्याएं आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान डॉ मनोज सिवाच, डॉ मनोज कुमार, डॉ.नीरज शर्मा, शामली जनपद से डॉ.भूपेंद्र सिंह, सहारनपुर से डॉ.हरवीर सिंह, बुलंदशहर...