एनईपी पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी बॉटनी विभाग में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के छह साल पूरे होने पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टीएमबीयू के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा थे। उन्होंने एनईपी के उद्देश्य, कार्यान्यवन, उपयोगिता और लाभ पर चर्चा की। विभाग की हेड डॉ. सीता भगत ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. कमल प्रसाद, डॉ. राजीव कुमार ने भी एनईपी पर चर्चा की। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने किया। मंच संचालन डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने किया। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. विवेक कुमार सिंह थे। यह भी पढ़ें- Ara News: अभिविन्यास : शिक्षक-शिक्षा में नवाचार और छात्र-केंद्रित अधिगम पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.