भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में एसएसएआई कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) से उत्पन्न विसंगतियों को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज और विवि स्तर की त्रुटियों के कारण सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से दो मांगें रखीं, जिसमें प्रथम, सत्र 2023-27 के उन छात्रों का परिणाम जल्द जारी कर उन्हें सेमेस्टर-5 का फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए जिन्होंने सेमेस्टर-1 की परीक्षा 2025-29 सत्र के साथ दी है। जिन छात्रों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गई है, उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित कर एनईपी क्लियर करने का अवसर दिया जाए। कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने चेतावनी देते हुए कहा...