दरभंगा, जुलाई 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन से संबंधित प्रस्तावित विधेयक को लेकर विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के बाद अब कर्मचारी संघ ने भी इस प्रस्तावित विधेयक का विरोध करते हुए इसे उच्च शिक्षा के लिए चिंताजनक बताया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के लनामिवि प्रक्षेत्र ने राज्य सरकार द्वारा स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन कर महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक नियंत्रण से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग के अधीन करने की प्रस्तावित व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रक्षेत्र ने इसे बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए दूरगामी एवं गंभीर दुष्प्रभाव उत्पन्न करन...