नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा। नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सेक्टर-148 स्थित दफ्तर में राज्य जीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक की। उनको उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया गया और समाधान की मांग की गई। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि अधिकारियों एनईए सभागार में कार्याशाला कराने की मांग की गई। राज्य कर जीएसटी के अपर आयुक्त संदीप भागिया ने कहा कि उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नौ फरवरी को सेमिनार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...