फिरोजाबाद, मई 2 -- रविवार को होने वाली एनईईटी परीक्षा के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। सीटिंग प्लान तैयार करने के साथ में कक्ष निरीक्षकों को भी परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बरकरार रहे। छह केंद्रों पर मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। एनईईटी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा को लेकर दिन भर तैयारियां जारी रहीं। प्रशासन के स्तर से भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तो इसके साथ में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी विभाग कर चुका है। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। एनईईटी परीक्षा के लिए जिले में केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, सीएल जैन डिग्री कालेज, एमजी गर्ल्स कॉलेज, दाऊदयाल डिग्री...