गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 युवकों से लाखों की ठगी के मामले में शाहपुर थाने में लखनऊ रेलवे कार्यालय से बर्खास्त कर्मचारी दीपक कुमार सिंह पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि लखनऊ में बैठकर आरोपी ने एक प्राइवेट विज्ञापन जारी कराया और फिर ऑनलाइन रुपये लेकर 23 मई को इंटरव्यू के लिए एनईआर हेडक्वार्टर पर बुला लिया। यांत्रिक कारखाना आने के बाद युवकों को ठगी की जानकारी हुई, जिसके बाद रेलवे के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब 23 मई को विभिन्न जिलों से करीब 70 युवक रेलवे के यांत्रिक कारखाना परिसर में इंटरव्यू देने पहुंच गए। युवकों के हाथ में नियुक्ति और इंटरव्यू से जुड़े दस्तावेज थे, लेकिन कारखाना प्रशासन को इस भर्ती प्रक्रिया की कोई जानकारी ...