गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता इस बार एनई रेलवे को बेटिकट यात्रियों से वसूली का बड़ा टार्गेट मिला है। 2026-27 में एनई रेलवे को 18 लाख बेटिकट यात्रियों को पकड़कर उनसे 138 करोड़ की वसूली करनी होगी। एनईआर ने 2025-26 में 15.43 लाख बेटिकट यात्रियों को पकड़ा था। इनसे 113 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूली हुई थी। बेटिकट यात्रियों से अप्रत्याशित वसूली को देखते हुए इस बार रेलवे बोर्ड ने एनईआर को टॉप-10 में शामिल किया है। इस सूची में 48.18 लाख के टार्गेट के साथ सेंट्रल रेलवे पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर उत्तर तो तीसरे स्थान पर पश्चिम रेलवे है। पूर्वोत्तर रेलवे नौवें स्थान पर है। बीते वर्षों में एनईआर में सबसे अधिक बेटिकट यात्री नरकटियागंज, सीवान और देवरिया रूट पर पकड़े गए हैं。 यह भी पढ़ें- बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चलाया गया अभि...