गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- ट्रेन में विवाद और आरोपों पर अंकुश गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। चलती ट्रेन में टीटीई-यात्रियों के बीच विवाद और अनाधिकृत लेन-देन के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने नई कवायद शुरू की है। बोर्ड की मंजूरी के बाद एनईआर के तीनों मण्डलों के रनिंग टिकट परीक्षकों को जल्द बॉडी कैम से लैस किया जाएगा। सफर के दौरान यात्रियों द्वारा आए दिन चेंकिंग स्टाफ पर जबरन वसूली और लेनदेन का आरोप लगाया जाता है। इस नई व्यवस्था के बाद ऐसे आरोपों की जांच बॉडी कैमरे में रिकार्ड फुटेज से की जा सकेगी। दरअसल, चलती ट्रेन में टीटीई और यात्रियों के बीच नोकझोंक की घटना अब सामान्य हो गई है। घटना के बाद लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाती है। ऐसे में कई बार टीटीई बिना किसी गलती के भी कार्रवाई की जद में आ जाते हैं। जबकि कई बार ऐसा भी होता है कि कोई सबू...