वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कार्यस्थल में सुधार, स्वच्छता, अनुशासन और सतत गुणवत्ता के उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान तथा कुशल प्रबंधन करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के वित एवं लेखा विभाग को 5 एस लीडरशिप पुरस्कार मिला है। लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को यह पुरस्कार डीआरएम आशीष जैन और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार को संयुक्त रूप से क्वालिटी सर्किल फोरम के निदेशक विजय कृष्ण तथा सचिव अरुणमय चक्रवर्ती ने प्रदान किया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि 5 एस कार्यस्थल प्रबंधन ऐसी प्रणाली है, जिससे पूरे कार्यालय की व्यवस्था स्वत: चलती है। इससे कार्यालय स्वच्छ और सुंदर हो जाता है और अपने कार्य को कम समय में बेहतर ढंग से किया जा सकता है। क्वालिटी सर्किल फोरम के निदेशक विजय कृष्ण ने बताया कि 5 एस...