गोरखपुर, अप्रैल 21 -- -कवच सिस्टम में पूरी तरह से रुक जाएगी आमने-सामने की टक्करगोरखपुर, मुख्य संवाददातापूर्वोत्तर रेलवे में कचव के ट्रायल के लिए डमी लैब तैयार कर लिया गया है। गाजीपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में लैब स्थापित होने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। जल्द ही यहां कचव की बारीकियों को भौतिक रूप से परखने के लिए प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। यहां गार्ड, लोको पायलट और स्टेशन मास्टर को कवच की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन सभी फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कचव की बारीकियां बताईं जाएंगी। बताया जाएगा कि कचव किस तरह से काम करेगा और स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को चलती ट्रेन में लोको पायलट और गार्ड को क्या सावधानियां बरतनी हैं। ट्रेनिंग के साथ ही डमी ट्रैक पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआ...