बुलंदशहर, मार्च 12 -- गांव असावर स्थित एनआर ग्लोबल स्कूल में यूकेजी कक्षा अनुभाग अ एवं ब के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यापिका नेहा एवं संतोष के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्राचार्या डॉ.आरती चपराना एवं निदेशक डॉ. विनय कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर बच्चों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...