शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- शाहजहांपुर। जिले में अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें बेहतर उपचार दिलाने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिले के पांच अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों का उपचार अजीजगंज स्थित एनआरसी केंद्र में कराया जा रहा है। इन बच्चों को खुदागंज, भावलखेड़ा, रौरा गांव, नगर के लाला तेली बजरिया और अजीजगंज क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों से चिह्नित किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी जुटाकर उन्हें विभागीय स्तर पर रिपोर्ट किया। इसके बाद चिकित्सकीय जांच में बच्चों को अति कुपोषित पाए जान...