सीवान, जून 13 -- महाराजगंज। अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का उपाधीक्षक डॉ. सुमित कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान परामर्शदाता देवेंद्र सिंह बघेल, एनआरसी इंचार्ज सह स्टाफ नर्स रंजना कुमारी, अनीता कुमारी, फूड डेमोंस्ट्रेटर सिमरन राज, रसोईया प्रियंका कुमारी सहित अन्य सेवा प्रदाताओं से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. सुमित कुमार ने बच्चों के बेहतर पोषण, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- गंभीर कुपोषित बच्चों को उपलब्ध कराएं चिकित्सा सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...