देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए मॉडल प्रेरणा कैंटीन खुलेगा। यह कैंटीन जिला व तहसील स्तर सहित पब्लिक प्लेस पर खुलेगा। कैंटीन में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक की व्यवस्था रहेगी। इसका संचालन एनआरएलएम के तहत संकुल स्तरीय संघ द्वारा किया जाएगा।आजीविका मिशन के तहत जिले में कुल लगभग 16000 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। जिनसे लगभग 1,70000 समूह की महिलाएं जुड़ी हैं। जो समूहों के माध्यम अलग अलग व्यवसाय के जरिए लखपति दीदी बनने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को दिन ब दिन मजबूत कर रही हैं। यह भी पढ़ें- चार वर्ष से नहीं मिला मानेदय, डीएम को ज्ञापन वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मॉडल प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से रोजगार देते हुए उनको स...