लखनऊ, दिसम्बर 24 -- एनआरएमयू की 77वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अधिवेशन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ नई डिवीजनल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। वार्षिक आम सभा में सुधीर तिवारी को डिवीजनल अध्यक्ष और विभूति मिश्रा को डिवीजनल सेक्रेटरी के रूप में निर्वाचित किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में एनआरएमयू और अधिक मजबूत होकर रेलवे कर्मचारियों के हितों की प्रभावी लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ नेता आऱके पांडेय का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके लंबे कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के अधिकारों, समस्याओं एवं कल्याण के लिए किए गए संघर्षों और योगदान की प्रशंसा की।...