देवघर, मार्च 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राइफल संघ(एनआरएआई) द्वारा सोमवार को जमशेदपुर में एनआरएआई राष्ट्रीय कोचेज कोर्स का शुभारंभ किया गया। झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर का कोच प्रशिक्षण किया जा रहा है। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के कुल 33 कोच भाग ले रहे हैं। कोर्स का उद्देश्य राइफल और पिस्टल शूटिंग में कोचिंग के स्तर को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर अधिक प्रशिक्षित कोच तैयार करना है। प्रशिक्षण कोर्स में तकनीकी शूटिंग, कौशल, स्पोर्ट्स साईंस, कोचिंग विधियां और संचार तकनीकों जैसे विषय शामिल हैं। इसका उद्देश्य ऐसे कोच तैयार करना है, जो युवा खिलाड़ियों का सही मार्गदर्शन कर सकें और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन को और भी बेहतर बना सकें।...