कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, संवाददाता। एनआरआई सिटी स्थित क्लब में चल रही हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में सदस्य बनकर पहुंची कानपुर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइथाइलमाइड) ड्रग्स समेत अन्य मादक पदार्थ बरामद किए। पार्टी में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कानपुर समेत अन्य राज्यों से पहुंचे 140 रईसजादे मौजूद थे। टीम ने ड्रग्स डीलर व पार्टी ऑर्गनाइजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि एनआरआई सिटी के स्टेला नाओली होटल में सोनिक शिफ्ट नाम से शुक्रवार को पार्टी का आयोजन था। जिसके लिए इंस्टाग्राम के जरिए प्रोमेशन किया जा रहा था इसमें एक हजार रुपये इंट्री फीस रखी गई थी। यह भी पढ़ें- सीएन लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति पर जागरुकता कार्यक्रम पार्टी में एलएसडी ड्रग्स के इस्तेमाल की जानकारी हुई। ...