कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज स्थित एनआरआई सिटी में रहने वाले आठवीं के छात्र प्रखर त्रिवेदी ने मंगलवार शाम को 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। होमवर्क पूरा न करने पर ट्यूशन टीचर की शिकायत पर दादी ने उसे डांट दिया था। बेटी के साथ अलग रह रही मां प्रखर की मौत की सूचना पर बदहवास हो गई। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर बेटे को नीचे फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी के टॉवर नंबर तीन के फ्लैट नंबर 904 में अधिवक्ता सुधांशु त्रिवेदी अपने पिता राजकिशोर (जीएसटी के अधिवक्ता), मां सुमनलता और 14 वर्षीय बेटे प्रखर के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी बोस्की त्रिपाठी चार साल से कल्याणपुर स्थित अपने मायके में छोटी बेटी के साथ रहती हैं। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बेटा प्रखर कल्याणपुर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.