नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी की टीम ने 'ठक-ठक गैंग' के एक सदस्य को गिरफ्तार कर एनआरआई दंपति से चोरी किया गया कीमती सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय कुणाल के रूप में हुई है, जो पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के आठ मामलों में शामिल रहा है। डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, 12 अप्रैल को दीदार सिंह ने शिकायत दी थी कि दो युवकों ने मदद के बहाने कार रुकवाई और ध्यान भटकाकर बैग चोरी कर लिया। आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। जांच में पुलिस ने रिंग रोड, टोडापुर और इंदरपुरी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण से आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का बैग और कीमती सामान बरामद हुआ, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, 3 हजार कनाडाई डॉलर, नगदी, पासपोर्ट और पीआर कार्ड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी...