चक्रधरपुर, दिसम्बर 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। खोर्द रेल डिविजन के रजतगढ़ रेलवे स्टेशन पर एनआई वर्क के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल सहित दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें अलग अलगत तिथियों में बदले हुए मार्ग से चलेगी। बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में 18117 राउरकेला गुणपुर एक्सप्रेस 12 से 19 दिसंबर तक, 18118 गुणपुर राउरकेला 12 से 20 दिसंबर तक राउरकेला संबलपुर अनगुल रुट के बजाय राउरकेला, संबलपुर, टिटलागढ,सिंगापुर रोड,विजयनगरम के रास्ते चलेगी। वहीं 02831 धनबाद भुवनेश्वर और 02832 भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 19 दिसंबर तक राउरकेला से राजगांगपुर संबलपुर के बजाय राउरकेला, राजखरसवां, जुरुली, नयागढ़, कटक के रास्ते रवाना होगी। इसके आलावा 20831/20832 संबलपुर शालीमार, 22803/22804 संबलपुर शालीमार और 22805/22806 आनंद बिहार भुवनेश्वर सहित कई ट्रे...