चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- चक्रधरपुर। दानापर रेल मंडल में एनआई वर्क को लेकर 24 सितंबर से 3 अक्तूबर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना-खुर्दा एक्सप्रेस 24 सितंबर, खुर्दा-पटना एक्सप्रेस 25 सितंबर, पुरी-पटना एक्सप्रेस 26 सितंबर, पटना-पुरी एक्सप्रेस 27 सितंबर, पटना-खुर्दा एक्सप्रेस 1 अक्तूबर, खुर्दा-पटना एक्सप्रेस 2 अक्तूबर, पुरी-जयनगर एक्सप्रेस एक अक्तूबर तथा जयनगर-पुरी एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को रद्द रहेंगी। परिवर्तित मार्ग से चलेगी संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस : दानापुर रेल मंडल में एनआई वर्क को लेकर संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से लेकर 4 अक्तूबर तक विभिन्न तिथियों में क्यूल, चेन्नई और बरौनी इत्यादि होकर चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...