देवघर, सितम्बर 12 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल के मुगमा एवं कालूबथान स्टेशनों के बीच सिगनलिंग अनुरक्षण कार्य के लिए 15 और 16 सितंबर को सात-घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके कारण दोनों दिनों में चार ट्रेनें रद्द रहेंगी, एक की यात्रा संक्षिप्त होगी और पांच ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार 13545/13546 आसनसोल-गया-आसनसोल एक्सप्रेस और 63555/63556 आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल मेमू का परिचालन दोनों दिन रद्द रहेगा। 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस की 15 एवं 16 सितंबर को प्रारंभ होने वाली यात्रा आसनसोल में समाप्त होगी। ट्रेन आसनसोल से ही वापस रवाना होगी। 15 सितंबर को 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 60 मिनट, 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट, 17008 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस 90 मिनट और 13...