प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों में तैनात रेलकर्मियों से यात्रा भत्ते की वसूली के विरोध में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने शनिवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य आधारभूत संरचना विवेक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने वसूली का आदेश तत्काल निरस्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की।महामंत्री आरडी यादव के निर्देश पर सहायक महामंत्री अरुणेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदस्य आधारभूत संरचना से मुलाकात की। यूनियन ने कहा कि एनआई कार्य रेल परिचालन की संरक्षा और सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इन कार्यों के लिए कर्मचारियों को कई दिनों तक कार्यस्थल पर रहना पड़ता है। इसके बावजूद लेखा विभाग द्वारा यात्रा भत्ते की वसूली की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यालय मंडल मंत्री एसके ...