चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- चक्रधरपुर।खड़गपुर रेल मंडल में 2 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक चल रहे एनआई को लेकर खड़गपुर आद्रा और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों को का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान इन ट्रेनों के रद्द रहने को लेकर यात्रियों में आक्रोश है। एनआई कार्य के कारण शनिवार को 12 अर्बन ईएमयू ट्रेनें रद्द रही। वहीं खड़गपुर सब अर्बन स्टेशनों में परिचालन होने वाली आगामी 13 अक्टूबर तक 97 सब अर्बन ईएमयू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। एनआई कार्य के चलते 4 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द रहेगी और कुछ ट्रेनें री शिड्युल होकर चलेगी। 5 अक्टूबर 2 ट्रेनें रद्द रहेगी। 6 अक्टूबर को 12 ट्रेनें 7, 8 और 9 अक्टूबर को 14-14 ईएमयू ट्रेनें रद्द रहेगी। 10 अक्टूबर को 13, 11 अक्टूबर को...